फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Murder in tarntaran Accused Demanded Money for Drugs

200 रुपये के लिए हत्या: एकनूर से नशा करने के लिए पैसे मांग रहा था आरोपी, नहीं देने पर किरच से किया वार

Wed, 20 May 2026 08:13 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Wed, 20 May 2026 08:13 AM IST
सार

जब एकनूर सिंह ने नशा और पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उससे 200 रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। नौजवान बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Murder in tarntaran Accused Demanded Money for Drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनतारन के गांव जोधपुर में महज 200 रुपये के लिए 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एकनूर सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव के ही रहने वाले गिंदर सिंह ने दो दिन पहले एकनूर से नशा और 200 रुपये मांगे थे। इससे इन्कार करने पर आरोपी ने किरच से उस पर हमला कर दिया। घायल एकनूर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि जब एकनूर सिंह ने नशा और पैसे देने से इन्कार कर दिया तो आरोपी ने उससे 200 रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उस पर हमला कर दिया। नौजवान बेटे के मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर तरनतारन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एकनूर के पिता के बयान पर पुलिस ने आरोपी गिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed