{"_id":"58629ac14f1c1b8640eec8fc","slug":"murder-batala-murder-farmer-murder-two-injured-in-attack-batala-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान की गोली मारकर हत्या, दो लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव संघेड़ा में खेतों में काम कर रहे लोगों पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इससे गोली लगने से एक किसान की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया है गया। मृतक के भतीजे की शिकायत पर थाना किला लाल सिंह पुलिस ने आठ नामजद और नौ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं ने केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत गांव संघेड़ा निवासी गोली रहने से घायल हुए कंवलजीत सिंह ने बताया सोमवार की दोपहर वह चाचा गुरमुख सिंह उनके भाई नरिंदर सिंह और गुरपिंदर सिंह के साथ अपने खेतों में काम कर रहा था।
इस दौरान साथ लगते किसी गांव के 7-8 युवक अपने कुत्तों के साथ उनके खेतों में शिकार खेलने आ पहुंचे। खेतों के मालिकों ने उनकी फसल खराब हो जाएगी। वह लोग ऐसा न करें। इस पर दोनों गुटों में तकरार हो गई। इसके बाद उक्त युवक चले गए।
विज्ञापन
देर शाम को वही युवक अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर आए और खेतों में काम रहे लोगों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान उसके चाचा किसान गुरमुख सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने से वह और दलबीर सिंह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया गया हमलावरों ने पचास राउंड फायरिंग की है।
एडिशनल एसएचओ सुच्चा सिंह ने बताया मामले में जेपी और निर्मल सिंह वासी ममन, अमना, भूरी वासी गांव बसंतकोट समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद और 9 अज्ञात लोगों पर कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में मामले के मुख्य आरोपी जेपी और उसके निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।