फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Mother and son died Due To Fireplace Smoke In Amritsar of Punjab

अमृतसर में अंगीठी जलाकर सो रहे मां-बेटे की मौत, घर में पले तोते व चिड़िया ने भी तोड़ा दम

Mon, 18 Jan 2021 07:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Jan 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died Due To Fireplace Smoke In Amritsar of Punjab
अमृतसर में हादसे के बाद मृतकों को ले जाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के अमृतसर स्थित लोहगढ़ गेट में रविवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी में कोयला जलाकर सो रहे मां-बेटे की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं मृतका के पति को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों की पहचान रजीना (32) और उसके बेटे रजान (07) के तौर पर हुई है। हादसे में घर में पले तोते और चिड़िया ने भी दम तोड़ दिया है। थाना डी डिवीजन पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एचएचओ संदीप सिंह ने अनुसार मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला अफजल यहां पत्नी और बेटे के साथ रहता है। अफजल गुरु बाजार स्थित सुनार की दुकानों में आभूषण का कारीगर है। रविवार की रात एक ही कमरे में तीनों अंगीठी में कोयला जलाकर सो गए थे। कोयले से निकली गैस के कारण दम घुटने से मां-बेटे की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों को जब इस घटना का पता चला तो उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अचेत पड़े अफजल को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएचओ के मुताबिक अफजल के घर के पास ही उसका भाई रहता है। उसके बयान पर मामला दर्जकर जांच की जा रही है। घटनास्थल को देखकर मालूम पड़ता है कि महिला ने अंगीठी जलाने के बाद घर के सभी दरवाजे व खिड़कियां बंद कर दी थी, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed