फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   missbehave, miss behave in fagwara, case to miss behave, misbehave to woman, amritsar

फगवाड़ा में महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप में पुजारी पर केस

Sat, 16 Apr 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sat, 16 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
missbehave, miss behave in fagwara, case to miss behave, misbehave to woman, amritsar
दुर्व्यवहार - फोटो : dummy picture
हदियाबाद क्षेत्र में एक मंदिर में नवरात्र में दुर्गा स्तुति के पाठ के तैयारियों में जुटी भजन मंडली की बुजुर्ग महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोपी पुजारी के खिलाफ सतनामपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इससे पहले मोहल्ले वाले ने थाने में पुजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला पुष्पा रानी ने सतनामपुरा पुलिस को बताया कि भजन मंडली ने नवरात्र के संबंध में मंदिर में दुर्गा स्तुति का पाठ रखा था, जिसका भोग 15 अप्रैल को पड़ना था। वह सुबह करीब नौ बजे 4-5 महिलाओं के साथ मंदिर गई तो सत्संग हॉल को ताला लगा था।
विज्ञापन


उन्होंने मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा से ताला खोलने को कहा तो दिनेश ने कहा कि वह उनको यहां पर पाठ का भोग डालने नहीं देगा। उन्होंने विरोध किया तो उसने उन्हें धक्के मारे और गाली गलौच किया। उसने उन्हें चप्पल मारी। थाना सतनामपुरा पुलिस ने पुजारी दिनेश शर्मा के खिलाफ धारा 295 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई इंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed