फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   minor suicide, fan hanging, 10th student suicide, kapurthala

संदिग्ध हालात में किशोरी ने की आत्महत्या

Mon, 02 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला
ब्यूरो,अमर उजाला/कपूरथला Updated Mon, 02 May 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
minor suicide, fan hanging, 10th student suicide, kapurthala
कपूरथला में डीएसपी मुख्यालय रुपिंदर कौर भट्टी, पीसीआर व ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर जंगबहादुर शर्मा व पुलिस टीम जांच करते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
15 वर्षीय किशोरी ने सोमवार सुबह घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी सब-डिवीजन और थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी अंशिका पुत्री जतिंदर कुमार निवासी मोती बाग सोमवार सुबह घर पर अकेली थी। उसकी माता और छोटा भाई किसी काम से दो दिन से लुधियाना गए हुए थे। उसके पिता शैलर इलेक्ट्रिशियन हैं और सुबह आठ बजे अपने काम पर चले गए। उसके पिता ने करीब साढ़े दस बजे अंशु को फोन किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इस पर उसके पिता ने पड़ोसियों को फोन किया। जब उसके पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर देखा तो अंशु का शव पंखे से झूल रहा था और टीवी चल रहा था।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाते ही डीएसपी मुख्यालय रुपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लों और थाना सिटी के आईओ एएसआई बलदेव सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जतिंदर कुमार के अनुसार अंशु पढ़ाई में अच्छी थी और उसने अभी दसवीं के एग्जाम दिए थे। उसे कोई तनाव नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed