फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Married women and man consuming drugs in Amritsar police arrested both

चिट्टे की शौकिन महिला: अमृतसर में शादीशुदा महिला साथी के साथ कर रही थी हेरोइन का नशा, पुलिस को इनसे क्या मिला

Mon, 09 Jun 2025 07:52 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 09 Jun 2025 07:52 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में शादीशुदा महिला अपने साथी के साथ पार्क में बैठकर ड्रग्स ले रही थी। पुलिस ने पार्क में रेड की तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Married women and man consuming drugs in Amritsar police arrested both
Drugs, ड्रग्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में नशा सिर्फ युवक या पुरुष ही नहीं करते बल्कि महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। चिट्टा (हेरोइन) का कश लगाने की शौकिन युवतियां और महिलाएं भी हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने एक शादीशुदा महिला को उसके साथी के साथ चिट्टे का नशा करते हुए पकड़ा है। वहीं इससे पहले भी कई मामले ऐसे सामने आ चुके हैं, जिनमें युवतियां व महिलाएं नशे में झूमती हुई पाई गई हैं।  
विज्ञापन


अमृतसर पुलिस ने एक महिला को नशा करते हुए उसके साथी समेत गिरफ्तार किया गया है। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने कोर्ट बाबा दीप सिंह पार्क में छापामारी की। वहां एक व्यक्ति और महिला चिट्टे का सेवन कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान नवजीत सिंह निवासी गली लाल सिंह चौक करोड़ी के तौर पर हुई है। वहीं महिला प्रिया है, जो शादीशुदा है और गली नंबर 4 टाहली वाला चौक सुल्तानविंड रोड की रहने वाली है। 
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि दोनों पार्क में बैठकर हेरोइन का नशा कर रहे थे। पुलिस को इनके कब्जे से सिल्वर पेपर, एक लाइटर और आयरन लगा हुआ सिल्वर पेपर भी मिली है। थाना बी डिवीजन में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन किलो हेरोइन समेत अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्कर से 3 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 करोड़ रुपये है। इस मामले में अभी कार्रवाई जारी है और भी रिकवरी के साथ-साथ गिरफ्तारियां होने की संभावना है। मंगलवार को डीजीपी गौरव यादव इस मामले में और खुलासा कर सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अनुसार थाना छेहरटा की पुलिस को सूचना मिली थी गांव गुरु की वडाली सन साहिब रोड छेहरटा में एक तस्कर मलकीत सिंह मौजूद है। बॉर्डर के नजदीक स्थित गांव हवेलियां जिला तरनतारन का रहने वाला मलकीत सिंह बड़े स्तर पर नशे का धंधा करता है। पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करता है। उसके पास पाकिस्तान से भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप है और वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

थाना छेहरटा की पुलिस द्वारा एसीपी वेस्ट शिव दर्शन सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए तस्कर मलकीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर 3 किलो हेरोइन बरामद की गई है। उसका मोटरसाइकिल जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि मलकीत सिंह के तार पाकिस्तान के साथ जुड़े हुए हैं। पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा हेरोइन मंगवाकर सप्लाई करता है। केस दर्ज कर और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed