फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Man shot dead in amritsar

Amritsar: कार में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश में देर रात हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 16 Apr 2026 10:08 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 16 Apr 2026 10:08 AM IST
सार

मृतक के चाचा के बेटे मलकी सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर पहले भी साल 2024 में एक मामला दर्ज हुआ था।
 

विज्ञापन
Man shot dead in amritsar
मंजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर के गांव भुल्लर में बुधवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंजीत सिंह अपनी कार में एक चिकन शॉप के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और आते ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से मंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के चाचा के बेटे मलकी सिंह ने बताया कि मंजीत सिंह की कुछ लोगों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश को लेकर पहले भी साल 2024 में एक मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed