{"_id":"6a4dd7abd904dae8b5020c10","slug":"man-murder-in-amritsar-father-and-stepmother-beat-to-death-dumped-body-in-canal-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या: पिता और सौतेली मां ने पीटकर मार डाला, शव नहर में फेंका; खून के निशान मिटाने को कराया पेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटे की हत्या: पिता और सौतेली मां ने पीटकर मार डाला, शव नहर में फेंका; खून के निशान मिटाने को कराया पेंट
Wed, 08 Jul 2026 10:23 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:23 AM IST
सार
आकाशदीप के परिवार में मकान को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पिता और साैतेली मां ने आकाशदीप को पीटकर मार डाला। इसके बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजीठा क्षेत्र के एक गांव में मकान के विवाद को लेकर बेटे की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में मृतक के पिता मलकीत सिंह और सौतेली मां मंजीत कौर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि परिवार में मकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आकाशदीप सिंह के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को नहर में फेंककर फरार हो गए, ताकि हत्या को छिपाया जा सके।
मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति के साथ पिता, सौतेली मां और सौतेले भाइयों ने मारपीट की थी। पति की मौत के बाद सभी ने मिलकर शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने जांच के दौरान घर का निरीक्षण किया तो दीवारों पर खून के निशान मिले। जांच में यह भी सामने आया कि इन निशानों को छिपाने के लिए दीवारों पर पेंट कराया गया था। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन
जांच के आधार पर पुलिस ने पिता मलकीत सिंह, सौतेली मां मंजीत कौर और मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या की योजना कैसे बनाई गई और शव को नहर तक ले जाने में किन-किन लोगों ने भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें भी मामले में शामिल किया जाएगा।