फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   loot, batala loot, loot and break ATM, seven lakhs loot, batala, amritsar

बटाला में एटीएम तोड़कर सवा सात लाख लूटे

Mon, 08 Aug 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Mon, 08 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
loot, batala loot, loot and break ATM, seven lakhs loot, batala, amritsar
बटाला के कस्बा काला अफगाना के एसडीएफसी बैँक में चोरी की वारदात के बाद पुलिस बैंक अधिकारियों से पूछताश करती हुई। - फोटो : amarujala
बदमाशों ने रविवार की रात कस्बा काला अफगाना के एचडीएफसी बैक का एटीएम तोड़कर  7 लाख 24 हजार 900 रुपये लूट लिए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना को संदेह की नजरों से देख रही है। 
विज्ञापन


पुलिस चौकी काला अफगाना के इंचार्ज केवल किशन ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब 9 बजे एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर अजय पुरी ने सूचना दी बैंक में चोरी हो गई है। वह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मैनेजर ने अपने बयान में जानकारी दी है कि वह सोमवार की सुबह बैंक आया था। जब वह अंदर गया तो देखा कि बैंक के पिछले दो दरवाजे, जिसमें एक लोहे की ग्रिल और दूसरा लकड़ी का है, टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा तो एटीएम वाले कमरे का ताला भी टूटा मिला। एटीएम की  की कैश ट्रे बाहर निकली थी और उसमें रखे 7 लाख 24 हजार 900 रुपये गायब थे। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि बैंक मैनेजर के बयानों पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज ने बताया प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। चौकी इंचार्ज का कहना है बैंक मैनेजर से सीसीटीवी के फुटेज मांगे गए हैं। देर शाम तक बैंक ने फुटेज उपलब्ध नहीं कराए थे। उन्होंने बताया सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही बदमाशों के बारे में सुराग लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed