फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   lady murder, amritsar murder, jeweller arrested, new amritsar

अमृतसर में महिला का कत्ल, पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रेमी

Fri, 04 Mar 2016 03:54 PM IST
Updated Fri, 04 Mar 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
lady murder, amritsar murder, jeweller arrested, new amritsar
पुलिस - फोटो : amarujala
न्यू अमृतसर में एक महिला के कत्ल के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात बुधवार रात नौ बजे हुई थी। सूचना मिलने पर थाना बी डिवीजन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतका हरविंदर कौर (45) के बेटे कैप्टन के बयान पर आरोपी प्रेमी मदन के खिलाफ हत्या का मामला किया है।
विज्ञापन


आरोपी पेशे से सुनार है और उससे पुलिस ने वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई वेबले पिस्टल के दो खोल और चार कारतूस बरामद कर लिए हैं। प्राथमिक जांच में आरोपी ने बताया कि 2011 में उसका हरविंदर कौर के साथ प्रेम शुरू हुआ। महिला पैसे के लिए उसे ब्लैकमेल करती थी। तंग आकर उसने हरविंदर को गोली मार दी।
विज्ञापन


थाना बी डिवीजन प्रभारी गुरबिंदर सिंह ने बताया कि हरविंदर कौर बुधवार सुबह दस बजे न्यू अमृतसर में स्थित अपने खाली फ्लैट की सफाई करने के लिए गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसके बेटे ने उसे फोन किया। उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। बेटे ने जब घर में फ्लैट की चाबी नहीं देखी तो वह वहां पर गया। फ्लैट में महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को दो गोली मारी गई थी। एक गोली गर्दन और दूसरी हाथ पर लगी थी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बेटे के बयान पर महिला के प्रेमी मदन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को तारावाला पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed