{"_id":"683fdbc33169d1858c01dbb6","slug":"girl-and-her-lover-murdered-in-amritsar-father-surrendered-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Horror Killing: बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने दी दर्दनाक माैत... पुलिस को खुद जाकर बता दी पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Horror Killing: बेटी के प्रेम संबंधों से नाराज पिता ने दी दर्दनाक माैत... पुलिस को खुद जाकर बता दी पूरी कहानी
Wed, 04 Jun 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 04 Jun 2025 11:10 AM IST
सार
जोबनजीत सिंह और सुखप्रीत कौर एक दूसरे से प्यार करते थे। पिता को पता चला तो उसने गुस्से में आकर दोनों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर में एक पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। वारदात मंगलवार देर रात गांव बोपाराय में घटी।
विज्ञापन
आरोपी का नाम बाज सिंह है। डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक युवक का नाम जोबनजीत सिंह है और लड़की का नाम सुखप्रीत कौर है। जानकारी के मुताबिक जोबनजीत सिंह और सुखप्रीत कौर के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे।
विज्ञापन
गत दिवस दोनों कोर्ट परिसर में शादी करने के लिए पहुंचे थे। वहां पर सुखप्रीत कौर के किसी रिश्तेदार ने देख लिया और इस बारे में बाज सिंह को बता दिया। बेटी के प्रेम संबंध के बारे में पता चलने पर बाज सिंह गुस्से में आ गया और मंगलवार देर शाम को उसने दोनों को पकड़ कर पहले करंट लगाकर अधमरा किया। इसके बाद तेजधार हथियारों के साथ हत्या कर दी। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।