फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   fraud, tarantarn fraud, 4.25 lakhs fraud in tarantaran, fake double money maker crime, amritsar

तरनतारन में पैसे डबल करने का झांसा देकर 4.25 लाख की लूट

Thu, 07 Apr 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Thu, 07 Apr 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
fraud, tarantarn fraud, 4.25 lakhs fraud in tarantaran, fake double money maker crime, amritsar
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
जिला तरनतारन के अधीन आते कस्बा सरहाली में पैसे डबल करने का झांसा देकर अपने पास बुलाकर चार हथियारबंद लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर 4.25 लाख की नगदी लूट ली। थाना सरहाली की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी ईना खेड़ा जिला मुक्तसर साहिब ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात जवाहर, मनी निवासी चोहला साहिब, रखविंदर सिंह निवासी बसंबरपुरा और सन्नी निवासी तरनतारन से हुई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह पैसे डबल करने का काम करते हैं और उसके पैसे भी डबल कर देंगे। 29 मार्च को वह दोस्त सुखविंदर सिंह के साथ 1.15  लाख रुपये डबल करवाने लिए कसबा सरहाली में आया और उक्त व्यक्तियों को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उक्त व्यक्तियों ने कहा कि उनका पैसे तैयार करने वाला केमिकल खराब है वह कुछ दिन बाद आए। दो अप्रैल को वह फिर अपने दोस्त सुखविंदर सिंह के साथ कार में सवार होकर 4.25 लाख रुपये लेकर सरहाली पहुंचा।


उक्त व्यक्तियों ने उनको गांव शकरी जाने वाली सड़क पर आने को कहा। जब वह पास पहुंचे तो गाड़ी से उक्त आरोपी बाहर निकले। इनमें से रखविंदर सिंह ने पिस्तौल निकालकर उनपर तान दी और नगदी छीनकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ  केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed