फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Five Arrest in NRI Attack case in Amritsar

NRI Attack Case: पहली पत्नी के घरवालों ने करवाई थी फायरिंग, वारदात के बाद आरोपियों के खाते में भेजे थे पैसे

Mon, 26 Aug 2024 08:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 08:54 AM IST
सार

अमृतसर के गांव दबुर्जी में घर में घुसकर एनआरआई सुखचैन सिंह को दो गोली मारी गई थी। वारदात के वक्त पीड़ित की मां और बच्चे घर में ही थे। आरोपियों ने उनके सामने ही फायरिंग की थी।  

विज्ञापन
Five Arrest in NRI Attack case in Amritsar
अमृतसर में एनआरआई पर जानलेवा हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमृतसर में एनआरआई सुखचैन सिंह को घर में घुसकर गोलियां मारने के मामले की कड़ियां उसके ससुराल पक्ष से जुड़नी शुरू हो गई है। इसी के तहत पुलिस ने सुखचैन सिंह के पहले ससुर सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव बैंस टांडा होशियारपुर, जगजीत सिंह उर्फ जग्गू तरनतारन, चमकौर सिंह उर्फ छोटू निवासी तरनतारन, दिगंबर अतरी निवासी गली गंगा पिपल नजदीक एसबीआई बैंक और अभिलाष भास्कर निवासी कटरा आहलूवालिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वहीं गोलियां चलाने वाले आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। आरोपियों के नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी कपूरथला और गुरकिरत सिंह निवासी जालंधर है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि सुखचैन सिंह के ससुराल वालों ने ही हमले के तुरंत बाद आरोपियों के खाते में 25 हजार रुपये भिजवाए थे, जोकि अमेरिका से ट्रांसफर करवाए गए थे।

पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोलियां चलाने के बाद आरोपी भाग कर सीधा जगजीत सिंह जग्गू और चमकौर सिंह उर्फ छोटू से मिले थे। इन्होंने दोनों की मदद की थी। 

आरोपी दिगंबर अतरी अमृतसर में होटल चलाता है और आरोपी अभिलाष भास्कर वहां पर मैनेजर है। इन आरोपियों ने गोलियां चलाने वाले आरोपियों को 22 व 23 अगस्त को बिना किसी पहचान पत्र के इन्हें अपने होटल में पनाह दी थी। क्राइम करने के बाद दोनों हमलावर उक्त होटल में दोबारा फिर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों के खाते में अमेरिका से पैसों की ट्रांजेक्शन भी हुई थी। 


पुलिस को जांच में अलग-अलग ट्रांजेक्शन मिली है। लेकिन क्राइम होने के बाद हमलावरों के खाते में 25 हजार रुपये आए हुए मिले हैं। वहीं अभी तक की जांच में पता चला है कि गोलियां चलाने वाले दोनों ही आरोपी आपराधिक बैकग्राउंड से है। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पहले भी केस दर्ज है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उनकी टीमें लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही गोलियां चलाने वाले आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed