फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Firing on BJP Mandal Pradhan in Amritsar

Amritsar: वेरका में भाजपा के मंडल प्रधान पर फायरिंग, कार बंद कर खुद को बचाया, गाड़ी पर लगी गोलियां

Mon, 04 Dec 2023 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 03:36 PM IST
सार

हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां भाजपा नेता की कार के निचले हिस्से और पिछले टायर में लगीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है।

विज्ञापन
Firing on BJP Mandal Pradhan in Amritsar
गाड़ी पर लगी गोलियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

अमृतसर पश्चिम विधानसभा हलका वेरका के भाजपा मंडल प्रधान गुरमुख सिंह बल पर सोमवार दोपहर कार सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक फायरिंग कर दी। भाजपा नेता उस वक्त कार में किसी काम के सिलसिले में जा रहे थे। फायरिंग से बचने के लिए उन्होंने अपनी कार का दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: फिरोजपुर में दौड़ लगाने निकली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों ने जबरन पिलाया नशा मिला पानी
विज्ञापन


हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियां भाजपा नेता की कार के निचले हिस्से और पिछले टायर में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी है, जिसके बाद पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल हमलावरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed