फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Father Shot dead his Son in Tarn Taran Of Punjab

खौफनाक वारदात : पिता करता था गलत संगत का विरोध, बेटा नहीं माना तो कर दी गोली मारकर हत्या

Mon, 15 Feb 2021 06:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Father Shot dead his Son in Tarn Taran Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के तरनतारन जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां के थाना चोहला साहिब के गांव किडिया में रविवार की रात पिता ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर बेटे की हत्या कर दी।

विज्ञापन


हत्या करने के बाद पिता रिवाल्वर समेत फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटे की गलत संगत का विरोध करता था। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव किडिया निवासी राजविंदर कौर ने बताया उसके पति राजदीप सिंह  (30) का अपने पिता सुबेग सिंह से रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विवाद हुआ। बात बढ़ने पर सुबेग सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल ली और अपने पुत्र राजदीप पर एक के बाद एक पांच गोलियां दाग दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गोलियां राजदीप के आसपास से निकल गईं। एक गोली राजदीप के सिर में लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। परिवार के लोग घायल राजदीप को पास के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि गांव वालों से जानकारी मिली है कि राजदीप सिंह की संगत गलत लोगों के साथ हो गई थी। खेती कर घर चलाने वाला पिता सुबेग सिंह उसकी गलत संगत का विरोध करता था। इसे लेकर पिता-पुत्र के बीच आए दिन विवाद होता था।


रविवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इस पर पिता सुबेग सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पुत्र राजदीप सिंह की हत्या कर दी। राजदीप की पत्नी राजविंदर कौर की शिकायत पर उसके ससुर सुबेग सिंह के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। बेटे की हत्या के आरोपी सुबेग सिंह की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed