Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Encounter in Amritsar Shots fired on Majitha Road Bypass

अमृतसर में मुठभेड़: मजीठा रोड बाईपास पर चली गोलियां, पैर पर गोली लगने से बदमाश घायल

Mon, 03 Mar 2025 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 01:39 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी साहिल, जो विभिन्न मामलों में पुलिस को वांटेड है, मजीठा रोड बाईपास पर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी के तहत टीम तैयार कर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया।

विज्ञापन
Encounter in Amritsar Shots fired on Majitha Road Bypass
अमृतसर में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

विभिन्न मामलों में वांटेड को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी ने गोलियां चला दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हालत में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। आरोपी का नाम साहिल है और इसके खिलाफ अलग-अलग स्थान में चार केस दर्ज हैं।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी साहिल, जो विभिन्न मामलों में पुलिस को वांटेड है, मजीठा रोड बाईपास पर घूम रहा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी के तहत टीम तैयार कर पुलिस ने आरोपी का पीछा किया। आरोपी मजीठा रोड बाईपास पर बाइक पर सवार होकर निकल रहा था। पुलिस ने आरोपी को घेरा डालने की कोशिश की तो उसने अपनी बाइक भगा ली। इसी दौरान आरोपी की बाइक फिसल गई और वह गिर गया। गिरने के बाद भी आरोपी ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसका पीछा किया। 
विज्ञापन


आरोपी ने अपना पिस्तौल निकाल पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। एक गोली आरोपी के पैर पर लगी और वह जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे हथियार व कारतूस भी बरामद कर लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कई केस दर्ज है। इनमें हत्या प्रयास, लूटपाट, हथियारों की तस्करी आदि शामिल है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और जांच की जा रही है। इसके और भी साथियों को जल्द पकड़ा जाएगा। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed