{"_id":"6881d34cc5eb7a10b70f5135","slug":"encounter-in-amritsar-robber-injured-by-police-bullet-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल, सुबह साढ़े चार बजे की वारदात; कई मामले में था वांटेड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में मुठभेड़: पुलिस की गोली लगने से लुटेरा घायल, सुबह साढ़े चार बजे की वारदात; कई मामले में था वांटेड
Thu, 24 Jul 2025 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:05 PM IST
सार
मुठभेड़ सुबह 4.30 बजे कंपनी बाग के पास पुरानी बच्चा वार्ड के बिल्कुल सामने हुई। जांच के लिए पुलिस ने अब क्रिस्टल चौक से बच्चा वार्ड की तरफ आने वाले रूट को बंद कर रखा है।
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमृतसर में गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। उसकी टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गुरू नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
मुठभेड़ सुबह 4.30 बजे कंपनी बाग के पास पुरानी बच्चा वार्ड के बिल्कुल सामने हुई। जांच के लिए पुलिस ने अब क्रिस्टल चौक से बच्चा वार्ड की तरफ आने वाले रूट को बंद कर रखा है। आरोपी स्नैचिंग व फिरौती मांगने के मामलों में वांटेड था।
विज्ञापन
मुठभेड़ सुबह 4.30 बजे कंपनी बाग के पास पुरानी बच्चा वार्ड के बिल्कुल सामने हुई। जांच के लिए पुलिस ने अब क्रिस्टल चौक से बच्चा वार्ड की तरफ आने वाले रूट को बंद कर रखा है। आरोपी स्नैचिंग व फिरौती मांगने के मामलों में वांटेड था।
विज्ञापन