फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Case registered against six In Fraud Case In Punjab

सुअर फार्म के नाम पर 10 करोड़ की धोखाधड़ी, सात माह में दोगुना रकम का दिया झांसा, छह पर केस

Sun, 06 Oct 2019 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 06 Oct 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Case registered against six In Fraud Case In Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

फिरोजपुर के थाना मल्लांवाला पुलिस ने लोगों से नौ करोड़ 91 लाख 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गांव चंगाली जदीद में एमएलएम स्कीम के तहत सुअर फार्म खोला था, लोगों को मुनाफा देने का लालच देकर इसमें धनराशि लगवाई थी और इसे लेकर विदेश भाग गए।

विज्ञापन


अमरीक सिंह निवासी गांव सरहाली मक्खू ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी मंगत राम मैनी व कर्णदीप मैनी निवासी चंगाली जदीद, रणजीत सिंह निवासी आतू वाला, गुरदीप सिंह निवासी काठगढ़ जलालाबाद, विक्रमजीत सिंह तथा जोगिंदर सिंह निवासी अरनी वाला जिला फाजिल्का ने गांव चंगाली जदीद में सुअर फार्म खोला था। 
विज्ञापन


आरोपियों ने लोगों को लालच दिया था कि जो उक्त फार्म में सात माह के लिए पैसा लगाएगा, उसे दोगुना करके दिया जाएगा। आरोपियों ने लोगों का विश्वास जीतने के लिए उन लोगों के खाते में पैसे डालना शुरू कर दिया जिन्होंने फार्म में पैसा लगाया था लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान आरोपियों ने लोगों के खाते में पैसा डालना बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के पूछने पर आरोपियों ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लगी है, इस कारण पैसा खातों में नहीं डाला जा रहा है, चुनाव के बाद डाला जाएगा। चुनाव खत्म होने के बाद आरोपी लोगों का नौ करोड़ 91 लाख 97 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों पर छापामारी की जा रही है। आरोपियों के घर बंद हैं।  

मंगत मैनी 611 करोड़ रुपये की ठगी मारकर भागा
सूत्रों के मुताबिक ठग गिरोह के सरगना मंगत मैनी ने विभिन्न शहरों के लोगों से 611 करोड़ रुपये की ठगी मारी है। नौ करोड़ 91 लाख 97 हजार रुपये तो सिर्फ मल्लांवाला और मक्खू के लोगों का पैसा है। मंगत ने सबसे अधिक पूर्व सैनिकों को ठगा है।

कई शहरों में सुअर फार्म खोलकर लोगों को मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी मारी है। मंगत अपने परिवार समेत गांव चंगाली जदीद से फरार है। बताया जा रहा है कि मंगत के खिलाफ कई मामले एंटी फ्राड में चल रहे हैं, बावजूद इसके मंगत अपना पासपोर्ट अमृतसर से बनवाकर विदेश भाग चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed