फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Car Snatched from teenager in Amritsar

वारदात: अमृतसर में किशोर को पिस्तौल दिखा छीनी कार, दादा के साथ आया था जिम

Tue, 14 Dec 2021 04:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Dec 2021 04:41 PM IST
सार

मजीठा रोड स्थित पिंक एवेन्यू निवासी इंद्रजीत वर्मा सोमवार शाम अपने पोते रेहान के साथ मॉल रोड स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। कार लॉक करने के बाद दोनों जिम की ओर बढ़े तो रेहान ने कुछ सामान कार में रहने के कारण अपने दादा से चाबी लेकर कार के पास पहुंचा।

विज्ञापन
Car Snatched from teenager in Amritsar
अमृतसर में कार छीनने की वारदात। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अमृतसर के भीड़-भाड़ वाले बाजार मॉल रोड पर सोमवार शाम कुछ अज्ञात लुटेरों ने जिम के पास पिस्तौल दिखाकर एक किशोर से कार छीन ली और फरार हो गए। इसकी जानकारी लारेंस रोड पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें कार की लोकेशन कचहरी चौक तक दिखाई दी। लारेंस रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मजीठा रोड स्थित पिंक एवेन्यू निवासी इंद्रजीत वर्मा सोमवार शाम अपने पोते रेहान के साथ मॉल रोड स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने आए थे। कार लॉक करने के बाद दोनों जिम की ओर बढ़े तो रेहान ने कुछ सामान कार में रहने के कारण अपने दादा से चाबी लेकर कार के पास पहुंचा। रेहान ने अभी कार का दरवाजा खोला ही था कि वहां से पैदल निकल रहे अज्ञात युवकों ने उस पर पिस्तौल तान कार की चाबी उनके हवाले करने को कहा। 
विज्ञापन


युवकों ने रेहान को जान से मारने की धमकी दी तो डरकर रेहान ने कार की चाबी उनके हवाले कर दी। इसके आरोपी युवक कार में सवार होकर कचहरी चौक की तरफ भाग गए। रेहान के दादा इंद्रजीत वर्मा की शिकायत पर लारेंस रोड पुलिस चौकी ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed