फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Car robbed from army head constable in Amritsar of Punjab

अमृतसर: सेना के हेड कांस्टेबल पर दातर से हमला, हवाई फायरिंग कर कार लूटी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 20 Dec 2021 05:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Dec 2021 05:39 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में कार लूट की वारदात सामने आई है। जम्मू और कश्मीर निवासी सेना के हेड कांस्टेबल से लुटेरों ने कार लूटी है। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Car robbed from army head constable in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के खलचियां थानाक्षेत्र में कार सवार लुटेरों ने रविवार की रात सेना के जवान पर गोलियां चला कर उसकी कार लूट ली। इस दौरान आरोपियों ने सैनिक पर दातर से भी वार किया और कार लूट कर फरार हो गए। खलचियां पुलिस ने फिलहाल अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जम्मू और कश्मीर के कुलगांव जिला के बरीनल गांव निवासी अनीष अहमद ने खलचियां पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। शनिवार को वे अपनी कार से अमृतसर में रिश्तेदारों से मिलकर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले की तरफ जा रहा था। 
विज्ञापन


खलचियां के पास कार सवारों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। इस बीच सुनसान इलाके में पहुंचते ही पीछे आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद वे रुककर अपनी कार को देखने लगे फिर कार सवार पांच युवक नीचे उतरे और उनके साथ मारपीट कर कार लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक लुटेरे ने पिस्तौल निकाल कर तीन हवाई फायर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों के पास हथियार होने के बावजूद वह विरोध करते रहे। इस दौरान एक लुटेरे ने उनके हाथ पर दातर से वार कर दिया। लुटेरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उनकी कार लूटकर फरार हो गए। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि वारदात स्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed