फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF caught Pakistani intruder in Amritsar

भारत में पाक घुसपैठिया: आधी रात लांघी सरहद... BSF जवानों की चेतावनी पर भी नहीं रुका, तलाशी लेने पर क्या मिला?

Wed, 21 May 2025 09:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 21 May 2025 09:42 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। घुसपैठिया मंगलवार की रात सरहद लांघ कर भारतीय सीमा में घुसा था।

विज्ञापन
BSF caught Pakistani intruder in Amritsar
पाक घुसपैठिया। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। इसी बीच मंगलवार रात को अमृतसर में दोनों देशों के सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया सरहद लांघ कर भारतीय सीमा पर आ गया। इससे पहले कि घुसपैठिया कुछ हरकत करता इससे पहले ही सुरक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों ने उसे देख लिया। घुसपैठिए पर नजर पड़ते ही बीएसएफ ने उसे चेतावनी दी और तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार रात भारतीय सीमा में घुसे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पाकिस्तानी नागरिक ने अमृतसर के करीमपुरा गांव के पास भारतीय सीमा में प्रवेश किया। उसे जवानों ने देख लिया और तुरंत पकड़ लिया गया। गांव करीमपुरा में बीएसएफ के जवान मंगलवार रात को गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें फेंसिंग पर कुछ हरकत दिखाई दी। जब बीएसएफ के जवानों ने आगे बढ़कर देखा, तो एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुस रहा था। बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी दी, लेकिन आरोपी व्यक्ति भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। जवानों ने उसे पकड़ लिया गया। मौके पर तलाशी के दौरान उसके पास से 330 रुपये की पाकिस्तानी मुद्रा बरामद हुई। आगे की जांच और सीमा पार करने के मकसद की जानकारी के लिए घुसपैठिये को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पठानकोट में पकड़ा गया बांग्लादेशी घुसपैठिया
भारत-पाक सीमा के निकट घूमता एक संदिग्ध व्यक्ति सेना ने काबू किया है, जिसे सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उक्त व्यक्ति ने खुद का नाम सैदुल अली पुत्र ऊनार अली निवासी रूदरापुरा हड़प्पा बांगलादेश बताया है। व्यक्ति की आयु 42 वर्ष के करीब है। अभी तक उक्त व्यक्ति से कोई भी संदिग्ध वस्तु से नहीं मिली है। हालांकि उक्त व्यक्ति फेंसिंग के पास क्या कर रहा था और क्यों यहां पहुंचा इसके बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने सीमा से बरामद किए दो पाकिस्तानी ड्रोन
 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमांत गांव पल्ला मेघा व गंदू किलचा के खेतों में गिरे दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ का दावा है कि बॉर्डर पर तैनात इलेक्ट्रॉनिक काउंटर यंत्रों से उक्त दोनों ड्रोन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उनके खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव पल्ला मेघा के खेत में पाकिस्तानी ड्रोन पड़ा है। हालांकि इसके आसपास हेरोइन व असलहा नहीं मिला है। इसी तरह गांव गंदू किलचा के खेत से भी पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ है। वहीं, खुफिया सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों गांव सरहद के नजदीक हैं। यहां रहने वाले कई लोग हेरोइन व असलहा की तस्करी करते हैं। उक्त ड्रोन नशे व असलहा की खेप फेंक कर लौटते समय गिरे होंगे। तभी उक्त ड्रोनों के पास नशीला पदार्थ या हथियार नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed