फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BSF arrested Pakistani intruder at Attari border

पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार: बॉर्डर क्रॉस कर पंजाब में घुसा, BSF ने पकड़ा, तलाशी में आमिर हुसैन से क्या मिला

Thu, 28 Aug 2025 09:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 28 Aug 2025 09:11 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान आमिर हुसैन निवासी कराची पाकिस्तान के रूप में की गई है।

विज्ञापन
BSF arrested Pakistani intruder at Attari border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठिए पकड़ा गया है। गुसपैठिए को सरहद पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने पकड़ा है। अमृतसर स्थित अटारी सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। सीमा सुरक्षा बल 181 बटालियन के कंपनी कमांडर सुनील कुमार के अनुसार वह और उनकी टीम भी बीओपी अटारी में तैनात है। उनके जवानों ने कंटीली तार के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह पाकिस्तानी निकला।

विज्ञापन


पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आमिर हुसैन निवासी कराची पाकिस्तान के रूप में की गई है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुछ दवाइयां मिली है। बिना पासपोर्ट और वीजा के दाखिल होने के आरोप में पुलिस के हवाले किया गया है। थाना घरिंडा की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


फिरोजपुर में पाकिस्तान ड्रोन से आई 7 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार
बीएसएफ ने सरहद से सात किलो हेरोइन व ड्रोन समेत एक तस्कर को काबू किया है। पाकिस्तान से बड़े ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप आई थी। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव झुग्गे किशोर सिंह वाला (जेके सिंह वाला) में पाकिस्तानी तस्करों ने बड़े ड्रोन के माध्यम हेरोइन के 12 पैकेट आसमान से फेंके थे। बीएसएफ ने ड्रोन की आवाज सुनकर उसे किसी तरह आधुनिक यंत्रों से आसमान से जमीन पर गिरा दिया। बारह पैकेटों में हेरोइन का वजन छह किलो 86 ग्राम था। इसी तरह बीएसएफ ने फाजिल्का के गांव वजीदा के खेत से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। इसमें 536 ग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा बीएसएफ ने गांव अटारी के खेत में से पैकेट उठाते एक व्यक्ति को काबू किया है। पैकेट में 490 ग्राम हेरोइन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Flood: बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचा रहा सेना का ये खास वाहन, जानिए ATOR N-1200 की खासियत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed