फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   crime, bribe, patwari, arrest, ludhiana

विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को काबू किया

Thu, 17 Mar 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला Updated Thu, 17 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


बटाला। वीरवार को बटाला से विजिलेंस विभाग की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों दबोच लिया। इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस गुरदासपुर मनोहर सिंह ने बताया कि गांव काश्तीवाल के रहने वाले त्रिलोक सिंह ने उन्हें शिकायत की थी कि पटवारी बलविंदर सिंह वासी बाबा बकाला उनकी पुश्तैनी जमीन की इंतकाल के लिए रिश्वत के रूप में पैसे की मांग करता है। इस काम के लिए पटवारी ने उनसे 14 हजार का सौदा किया था। इससे पहले शिकायतकर्ता ने उसको पांच हजार पहले ही दिए था। वीरवार को उसने बाकी के 9 हजार रुपये तिरलोक सिंह से लेने थे। इसी दौरान उनके विभाग के इंस्पेक्टर विजिलेंस गुरपाल सिंह ने मौके पर से आरोपी पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed