फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   bribe, ssp, crime, one arrest, pathankot

एसएसपी को रिश्वत की पेशकश पर युवक काबू

Tue, 07 Jun 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट Updated Tue, 07 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
bribe, ssp, crime, one arrest, pathankot
rupees note
 झगड़े के एक केस में विपक्षी पर पुलिस का दबाव बनाने के लिए युवक ने एसएसपी राकेश कौशल को ही एक लाख रूपये रिश्वत की पेशकश कर दी।
विज्ञापन


एसएसपी की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी ने युवक पर कार्रवाई के निर्देश दिए है। पकड़े गये युवक की पहचान रोहित निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। रोहित को एक प्रापर्टी डीलर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रोहित का कठुआ के किसी ट्रांसपोर्टर के साथ झगड़ा चल रहा था।  दबाव बनाने के लिए रोहित ने एसएसपी से ट्रांसपोर्टर के खिलाफ समन निकालने की मांग करने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा था।

साथियों के साथ रोहित ने पहले झगड़े के केस से एसएसपी को अवगत करवाया और उसके बाद अपने साथियों को ऑफिस से बाहर भेजकर रोहित ने अपने जेब से 1 लाख रुपये निकालकर एसएसपी को रिश्वत की पेशकश कर दी। इस पर एसएसपी भड़क गए। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को युवक पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने रोहित को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी सुखजिंद्र सिंह ने बताया एसएसपी राकेश कौशल को रिश्वत देने का प्रयास करने के मामले में रोहित को काबू किया गया है। फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। एसएसपी राकेश कौशल ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और रिश्वत का लेनदेन करने वाले हर व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed