{"_id":"56eadbc64f1c1be7228b4605","slug":"bribe-case-ludhiana-crime-patwari-arrested-vigilence-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को काबू किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए पटवारी को काबू किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वीरवार को बटाला से विजिलेंस विभाग की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों दबोच लिया।
इस संबंध में डीएसपी विजिलेंस गुरदासपुर मनोहर सिंह ने बताया कि गांव काश्तीवाल के रहने वाले त्रिलोक सिंह ने उन्हें शिकायत की थी कि पटवारी बलविंदर सिंह वासी बाबा बकाला उनकी पुश्तैनी जमीन की इंतकाल के लिए रिश्वत के रूप में पैसे की मांग करता है। इस काम के लिए पटवारी ने उनसे 14 हजार का सौदा किया था। इससे पहले शिकायतकर्ता ने उसको पांच हजार पहले ही दिए था।
वीरवार को उसने बाकी के 9 हजार रुपये तिरलोक सिंह से लेने थे। इसी दौरान उनके विभाग के इंस्पेक्टर विजिलेंस गुरपाल सिंह ने मौके पर से आरोपी पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। डीएसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन