{"_id":"6ad1a3754ac6fda08904b69b","slug":"attempt-to-travel-abroad-using-fake-tickets-16-passengers-bound-for-sharjah-caught-at-amritsar-airport-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी टिकटों से विदेश जाने की कोशिश: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े गए शारजाह जाने वाले 16 यात्री, हिरासत में लिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी टिकटों से विदेश जाने की कोशिश: अमृतसर एयरपोर्ट पर पकड़े गए शारजाह जाने वाले 16 यात्री, हिरासत में लिए
Fri, 16 Oct 2026 09:39 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:39 AM IST
सार
जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सभी 16 यात्रियों ने टिकटें एक ही एजेंट से हासिल की थीं या अलग-अलग माध्यमों से। इसके साथ ही टिकट तैयार करने वाले लोगों और इस काम में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
amritsar airport
- फोटो : फाइल
विस्तार
अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह जाने वाली उड़ान से सफर करने पहुंचे 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी निकलीं। मामला सामने आने के बाद सभी यात्रियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
जांच एजेंसियां पता लगा रही हैं कि इन यात्रियों की टिकटें किसने तैयार की थीं और इन्हें उपलब्ध करवाने में कौन-कौन शामिल था।
जानकारी के मुताबिक, अमृतसर से शारजाह जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले यात्रियों की टिकटों की जांच की जा रही थी। इस दौरान 16 यात्रियों की टिकटें फर्जी पाई गईं। इसके बाद संबंधित एजेंसियों ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
टिकट तैयार करने वालों का पता लगाने में जुटीं एजेंसियां
एयरपोर्ट पर तैनात विभिन्न जांच एजेंसियां इस बात का पता लगा रही हैं कि सभी 16 यात्रियों ने टिकटें कहां से ली थी। इसके साथ ही टिकट तैयार करने वाले लोगों और इस काम में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल यात्रियों से पूछताछ जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही टिकटों से जुड़े पूरे नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी सामने आएगी।