फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   attack, tarntaran attack, attack on shivsena district head son, tarntarn, amritsar

शिव सेना के जिला प्रधान के लड़के और उसके दोस्त पर हमला

Tue, 27 Dec 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Tue, 27 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
attack, tarntaran attack, attack on shivsena district head son, tarntarn, amritsar
हमला - फोटो : dummy picture
शिव सेना पंजाब के तरनतारन से जिला प्रधान सतनाम सिंह सत्ता ने एक पुलिस वाले और उसके बेटे पर अपने बेटे रवि कंडा और उसके दोस्त नितिन को हमला करके घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिला प्रधान का आरोप है कि हमला उस वक्त हुआ जबकि ढाबे पर उनका बेटा अपने दोस्त के साथ खाना खा रहा था। उन्होंने बताया कि हमले के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। जिसने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


सतनाम सिंह सत्ता ने बताया कि उनका बेटा रवि कंडा अपने दोस्त नितिन कुमार के साथ जंडियाला रोड स्थित एक ढाबे पर रात 9 बजे के करीब खाना खा रहा था। इस दौरान तरनतारन में तैनात एक पुलिस वाला अपने लड़के और अन्य लोगों के साथ शराब पी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि कंडा के साथ उक्त पुलिसवाले की कहासुनी हो गई। जिस बीच पुलिस वाले ने लड़के और अन्य लोगों से मिलकर शराब की बोतल तोड़कर रवि कंडा पर हमला कर दिया। रवि के बचाव में उसका दोस्त नितिन कुमार उतरा तो उक्त व्यक्तियों ने उसपर भी हमला बोल दिया।

इस हमले से रवि कंडा और उसका दोस्त नितिन कुमार घायल हो गए। इसके बाद पुलिसवाला और उसका बेटा और अन्य लोग फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थाना सिटी तरनतारन से एएसआई गुरदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। 

गुंडागर्दी नहीं होगी बर्दाश्त : सत्ता
शिव सेना पंजाब के जिला प्रधान सतनाम सिंह सत्ता ने बताया कि शिव सेना द्वारा विधान सभा चुनाव लड़े जा रहे है। जिसके कारण सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं द्वारा पुलिस बल का प्रयोग करके गुंडागर्दी का नंगा नाच करवाया जा रहा है। इसको कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की जानकारी शिव सेना पंजाब के प्रधान सुनील धनौली, उप प्रधान बलदेव भारद्वाज को दे दी गई है।


पुलिस कर रही है मामले की जांच
थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी कंवलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपी पाए जाने वाले व्यक्ति खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कानून को ताक में रखने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह पंजाब पुलिस का थानेदार ही क्यों ना हो। पुलिस किसी भी सियासी दबाव में काम नहीं करती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed