{"_id":"602bb5d28ebc3ee92a06fe89","slug":"anti-social-elements-thrown-petrol-bomb-outside-a-religious-place-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल के बाहर फेंका पेट्रोल बम, पुलिस तैनात, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में शरारती तत्वों ने धार्मिक स्थल के बाहर फेंका पेट्रोल बम, पुलिस तैनात, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
Tue, 16 Feb 2021 05:44 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Feb 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरारती तत्वों ने सोमवार देर रात पंजाब के अमृतसर के छेहरटा-अटारी बॉर्डर जीटी रोड पर स्थित एक धार्मिक स्थल के बाहर पेट्रोल बम फेंककर तनाव पैदा करने की कोशिश की। धार्मिक स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के पास धमाके साथ बोतल टूट गई। धमाके के समय घना कोहरा होने के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
एसएचओ सुखबीर सिंह ने मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने धार्मिक स्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। मस्जिद के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। एसीपी देवदत्त शर्मा ने बताया कि इलाके के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन