फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, steal, front, police station, shop, 13 lakhs

छेहरटा पुलिस चौकी के सामने 13 लाख की लूट

Sat, 23 May 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 23 May 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
छेहरटा पुलिस चौकी के सामने चार लुटेरों ने दुकान पर धावा बोलने के बाद आढ़ती गुरनाम सिंह की आंखों में मिर्च डालकर 13 लाख रुपये लूट ले गए। लुटेरों ने आढ़ती से मारपीट की, इससे वह घायल हो गए।।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर एसीपी वेस्ट दीपक हिलोरी मौके पर पहुंचे और आढ़ती के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुरनाम सिंह की छेहरटा चौक से कुछ आगे पुलिस चौकी के सामने आढ़त है। दुकान के ऊपर ही उनका घर भी है।  दोपहर करीब 12 बजे वह बैंक गए गए और 1 बजे के करीब बैंक से पैसे निकलवा कर बाहर आ गए। इसी दौरान चार युवक उनका पीछा करने लगे।
विज्ञापन


1.30 बजे के करीब गुरनाम सिंह अपनी दुकान पर आकर बैठ गए। इसके कुछ देर बाद लुटेरे आढ़ती के पास गए और उन्हें गेहूं का भाव पूछने लग पड़े। इस पर गुरनाम सिंह ने कहा कि उनके पास गेहूं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह चावलों का भाव पूछने लग पड़े और आढ़ती गुरनाम को बातों में उलझाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक लुटेरे ने मौका पाकर जेब में से मिर्च पाउडर निकाला और गुरनाम की आंखों की तरफ फेंक दिया और साथ ही मारपीट शुरू कर दी।

आंखों में मिर्च पड़ने से गुरनाम सिंह तड़पने लग पड़े और लुटेरे उनका रुपयों से भरा बैग उठा कर अटारी वाली साइड की तरफ भाग निकले।

गुरनाम की आवाज  सुनकर उनकी दुकान पर काम करते मुलाजिम और पानी से उनकी आंखें साफ की। मामले की जानकारी थाना छेहरटा पुलिस को दी गई और इंस्पेक्टर अरुण शर्मा सहित एसीपी दीपक हिलोरी मौके पर पहुंच गए। गुरनाम सिंह ने बताया कि जब वह बैंक से पैसे निकलवा कर आए थे।


तभी चारों लुटेरे उनका पीछा कर रहे थे। लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। उधर एसीपी दीपक हिलोरी ने कहा कि बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और लुटेरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed