{"_id":"32861729dd1a9109916b3001381028d7","slug":"amritsar-punishment-solve-dispute-try-shoot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीनामे के लिए जाने की मिली सजा, गोली दागी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजीनामे के लिए जाने की मिली सजा, गोली दागी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Thu, 10 Dec 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालमंडी एरिया में बुधवार देर रात दो गुटों के विवाद का राजीनामा करने गए बीएसएल विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन पर एक गुट के चार नामजद समेत छह लोगों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
घायल को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं। थाना कैंटोनमेंट पुलिस उनके ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
घायल ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात वह खाना खाकर सोने ही वाले थे कि उनके दोस्त ग्वालमंडी निवासी रूप का फोन आया कि उसका रामतीर्थ रोड निवासी मिक्की के साथ झगड़ा हो गया है।
विज्ञापन
सौरव मौके पर पहुंचे और राजीनामा करवाया लेकिन जब सौरव अपने घर जा रहे थे तो मिक्की उसके दोस्त हरीश, बिल्ला उर्फ हैरी, लीश्कू और दो अज्ञात ने उनपर गोलियां दाग दी।
विज्ञापन
एक गोली उनकी बाई बाजू पर लगी। थाना कैंटोनमेंट पुलिस प्रभारी जगतार सिंह ने और एसीपी वेस्ट गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।