{"_id":"04d01b82d70d20396669d733d67c7528","slug":"amritsar-attack-hand-fracture-trans-two-biker-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों का किन्नर पर हमला, हाथ तोड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवारों का किन्नर पर हमला, हाथ तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 03 Nov 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक सवारों ने सोमवार रात आठ बजे एक किन्नर पर दातर से हमलाकर उसका दायां बाजू काट डाला। घायल किन्नर मीनाक्षी बाबा निवासी सुल्तानविंड रोड, पुरानी चुंगी को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना बी डिवीजन के प्रभारी प्रवेश चोपड़ा ने अस्पताल में दाखिल किन्नर मीनाक्षी बाबा के बयान पर किन्नर निशा, जसपाल सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार किन्नर मीनाक्षी का फतेहगढ़ चूड़िया के रहने वाले किन्नर निशा के साथ विवाद चल रहा था। मीनाक्षी का आरोप था कि निशा बाबा उनके क्षेत्र में लोगों से ठगी करता है।
इस बात पर दो दिन पहले थाना बी-डिवीजन में डेरे के किन्नरों ने इकट्ठा होकर किन्नर निशा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
इसी रंजिश में सोमवार रात आठ बजे जब मीनाक्षी बाबा डेरा से अकेली बाजार जा रही थी तभी निशा के साथ बाइक चला रहे बिट्टा सिंह ने पीछे से दातर से हमलाकर उसकी बाजू काट डाली। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार मीनाक्षी बाबा की बाजू टूट गई है। थाना बी-डिवीजन की पुलिस ने किन्नर के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी है।