फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritpal was working as a sleeper cell for the last five years

पंजाब: पांच साल से स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था अमृतपाल, न आधार कार्ड बनवाया और न ही बैंक में खाता खुलवाया

Tue, 24 Aug 2021 02:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Aug 2021 02:31 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि अमृतपाल पिछले पांच साल से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। इसकी हाल ही में पाकिस्तान जाने की तैयारी थी, क्योंकि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन इसे संदेश भेज वहां बुला रहे थे।

विज्ञापन
Amritpal was working as a sleeper cell for the last five years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृतसर के खासा इलाका में 15 और 16 अगस्त की मध्यरात्रि हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार सुल्तानविंड रोड का अमृतपाल सिंह पिछले पांच सालों से आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के लिए स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहा था। वह अपने साथ अन्य स्लीपर सेल बनाने की योजना पर काम कर रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस को अभी तक उसके मोबाइल फोन की डिटेल से कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस काफी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने के दावे कर रही है। अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया कि आतंकी अमृतपाल सिंह पांच साल पहले लुधियाना में बाबा सूरत सिंह खालसा से मिला था।
विज्ञापन


वहीं वह यूके में रहने वाले बीकेआई के आतंकी गुरप्रीत सिंह खालसा के संपर्क में आया। तभी से वह बीकेआई के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। इसकी हाल ही में पाकिस्तान जाने की तैयारी थी, क्योंकि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठन से इसे बार-बार उधर आने के संदेश मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मजीठा (देहात) गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि पुलिस और खुफिया एजेंसियों से बचने के लिए न तो इसने अपना आधार कार्ड ही बनवाया और न ही इसने किसी बैंक में अपना खाता खुलवाया। यह बहुत ही शातिर है और दूसरी बार लिए इसके पुलिस रिमांड के दौरान इससे लगातार पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले समय के दौरान यह किन-किन लोगों के संपर्क में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed