फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Amritpal Singh arrested accused of firing in police encounter in Amritsar

अमृतपाल गिरफ्तार: अमृतसर में एनकाउंटर, आरोपी ने एएसआई पर की फायरिंग, पुलिस की गोली से घायल

Fri, 26 Dec 2025 04:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Dec 2025 04:13 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी अमृतपाल घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ एक व्यक्ति पर फायरिंग का मामला दर्ज है। 

विज्ञापन
Amritpal Singh arrested accused of firing in police encounter in Amritsar
जानकारी देते अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर में 22 दिसंबर को जसपाल नाम के व्यक्ति पर हमला हुआ था। पीड़ित पर कार सवार ने दो गोलियां चलाई थी। इस हमले में वह घायल हुआ। पुलिस ने इस हमले के आरोपी अमृतपाल सिंह गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमृतपाल को गिरफ्तार करने के बाद जब पुलिस उसे हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई, तो आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर ही गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किया, जिसमें आरोपी घायल हो गया और उसे काबू कर लिया गया। यह सनसनीखेज घटना छेहर्टा इलाके में सामने आई है। आरोपी का नाम अमृतपाल सिंह है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को गुरु रामदास कॉलोनी, छेहर्टा निवासी जसपाल सिंह अपने दोस्त सिमरनजीत की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते अमृतपाल सिंह उर्फ रोनी और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी नियाणा वहां पहुंचे। हरप्रीत कार चला रहा था, जबकि अमृतपाल पिस्तौल से लैस था। अमृतपाल ने जसपाल सिंह पर जान से मारने की नीयत से दो गोलियां चलाईं, जो उसके दोनों पैरों में लगीं। घायल ने पास के एक घर में छिपकर जान बचाई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना के बाद थाना छेहर्टा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मारहियां रोड स्थित कूड़ा डंप के पास हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस टीम पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने एएसआई जैबीर सिंह पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में एएसआई तलविंदर सिंह ने सरकारी हथियार से गोली चलाई, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी को तुरंत काबू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से .30 बोर की पिस्तौल और एक एक्सयूवी-500 कार बरामद की है। दूसरा आरोपी हरप्रीत सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed