Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   After 251 days accused arrested in robbery case in Amritsar

Punjab: 251 दिन पुलिस से बचता रहा बल्लू... आढ़ती के घर की थी करोड़ों की डकैती, एक गलती की वजह से पकड़ा गया

Tue, 04 Mar 2025 07:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 04 Mar 2025 07:19 PM IST
सार

अमृतसर के कोर्ट रोड पर आढ़ती के घर हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस ने 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कपूरथला निवासी आरोपी बलराम सिंह उर्फ बल्लू है।

विज्ञापन
After 251 days accused arrested in robbery case in Amritsar
पुलिस हिरासत में आरोपी बल्लू। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अमृतसर में करीब साढ़े आठ माह पहले एक आढ़ती के घर करोड़ों की डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 251 दिन बाद एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अमृतसर के कोर्ट रोड पर आढ़ती के घर हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस ने 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कपूरथला निवासी आरोपी बलराम सिंह उर्फ बल्लू है। उससे पुलिस ने 826 ग्राम सोने के गहने, 200 ग्राम चांदी के गहने और ढाई लाख की नकदी बरामद की है। मामले में अभी तक 49 लाख की नकदी, 936 ग्राम सोने के गहने, एक कार, एक बाइक और एक रिवॉल्वर बरामद किया जा चुका है। 

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि आरोपी बल्लू 251 दिन तक पुलिस को चकमा देकर बचता रहा, लेकिन पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला। आरोपी बल्लू की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ कि इस डकैती का मास्टरमाइंड ही बल्लू था। पुलिस ने उसे उसके गांव से ही गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


डीसीपी विजय आलम सिंह ने बताया कि 26 जून 2024 कोर्ट रोड पर आढ़ती जीया बहल के घर डकैती हुई थी। आरोपी 95 लाख की नकदी, तीन किलो सोने-चांदी के गहने, एक लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर फरार हो गए थे। आरोपी बल्लू ने ही सारा सोना ठिकाने लगाया था और लगातार फरार चल रहा था, लेकिन उनकी टीम आरोपी की हर एक लोकेशन को ट्रेस कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बल्लू पर कई मामले दर्ज
इसी के तहत सूचना मिली तो आरोपी को उसके गांव में जाकर पकड़ा गया और सोने व पैसों की रिकवरी की गई। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई केस दर्ज हैं। डीसीपी ने बताया कि बलराम के खिलाफ कपूरथला में नशा तस्करी, कपूरथला में हथियार सप्लाई करने, करतारपुर-अमृतसर में नशा तस्करी व गोली चलाने के आरोप में केस दर्ज है। इसके अलावा कपू्रथला में हत्या प्रयास के आरोप में केस दर्ज हैं।


घर पर अकेले थे बुजुर्ग माता-पिता
आढ़ती गौरव कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार पेशे से आढ़ती है। घटना वाले दिन वह किसी काम से घर से बाहर था। पिता जीया लाल और मां बिमला देवी घर में अकेले थे। रोजाना की तरह सुबह चार बजे माता-पिता सैर के लिए घर से निकलते लगे थे। पहले से घर के बाहर खड़े लुटेरों उन्हें धक्का देकर अंदर ले गए। दो आरोपियों के पास दातर एक के पास पिस्तौल थी। पिता जीया लाल ने जब शोर मचाकर विरोध करना शुरू किया तो एक लुटेरे ने पिस्तौल बट से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। लुटेरों ने माता-पिता के हाथ पैर बांद दिए और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed