फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AAP sarpanch shot dead in Amritsar crime news

अमृतसर में सरपंच को गोलियों से भूना: आप विधायक के करीबी थे वल्टोहा, मैरिज पैलेस में घुसे हमलावरों ने की हत्या

Sun, 04 Jan 2026 05:16 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 04 Jan 2026 05:16 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर में आप सरपंच की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा एक शादी समारोह में शामिल होने अमृतसर आए थे, जहां हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
AAP sarpanch shot dead in Amritsar crime news
सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया। हमलावरों ने सरपंच पर फायरिंग कर हत्या कर दी। तरन तारन के विधानसभा हलका खेमकरण के आप विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबी सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा की हत्या हुई है। दरअसल, विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा छह महीने से सरपंच वल्टोहा से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। दो बार पहले भी उन पर हमला हो चुका था। रविवार को सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा शादी समारोह में शामिल होने के लिए अमृतसर के मेरी गोल्ड पैलेस में गए थे, यहां पैलेस में दाखिल होकर हमलावरों ने गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


जर्मल सिंह वल्टोहा आढ़त का कारोबार भी करते थे। शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार के समय वल्टोहा गांव संधुआ से दो बार सरपंच रह चुके थे। जबकि 2022 में वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न के करीबियों में माने जाते सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा समाज सेवक भी थे। 
विज्ञापन


वल्टोहा को छह माह के दौरान इसी क्षेत्र से संबंधित विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभदीप सिंह उर्फ प्रभ दासूवाल द्वारा 30 लाख की रंगदारी के लिए धमकाया जा रहा था। सरपंच पर दासूवाल के गुर्गों द्वारा पहले दो हमले किए जा चुके हैं। एक हमले में उनकी आढ़त का मुनीम घायल हो गया था। जबकि दूसरे में बाल-बाल बच गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच जर्मल सिंह वल्टोहा ने पुलिस से सुरक्षा की भी मांग की थी। खेमकरण के विधायक सरवण सिंह धुन्न ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर से फोन पर बातचीत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed