{"_id":"6a18201d994d77405a08c804","slug":"aap-leader-shot-in-amritsar-firing-over-parking-dispute-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में आप नेता पर फायरिंग: गाड़ी पार्किंग विवाद में चली गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर में आप नेता पर फायरिंग: गाड़ी पार्किंग विवाद में चली गोलियां, सीसीटीवी फुटेज आई सामने
Thu, 28 May 2026 04:29 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Thu, 28 May 2026 04:29 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिणी हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
विज्ञापन
जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के कोट आत्मा राम इलाके में बुधवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में आम आदमी पार्टी से जुड़े जयपाल सिंह और नरेंद्र सिंह घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फायरिंग की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।
सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार करण और तजिंदर सिंह के बीच गाड़ी पार्किंग को लेकर कहासुनी हुई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से गोलियां चलने की बात सामने आई है।
घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिणी हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही घटना के असली कारण स्पष्ट हो पाएंगे। वहीं वार्ड नंबर 47 के काउंसलर वरपाल सिंह बब्बर ने दावा किया कि जयपाल सिंह पर जानलेवा हमला किया गया और उनके बेटे को भी निशाना बनाने की कोशिश हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक पक्ष ने फायरिंग को सेल्फ डिफेंस बताया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी हुई है।