{"_id":"5cb9fa2abdec2214492aa7e2","slug":"91555692074-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुवैत भेजने के नाम पर 30 लोगों से 31 लाख 90 हजार रूपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुवैत भेजने के नाम पर 30 लोगों से 31 लाख 90 हजार रूपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुवैत भेजने के नाम पर 30 लोगों से 32 लाख की ठगी
जाली टिकटें और वीजे थमाए, तीन ट्रेवल एजेंटों पर मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। तीन ट्रेवल एजेंटों द्वारा 31 लाख 90 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त एजेंटों ने बटाला में एक दफ्तर खोल रखा था। जिसमें 30 लोग इन एजेंटों के चंगुल में फंस गए और धोखाधड़ी का शिकार हो गए। ट्रेवल एजेंटों पर जाली टिकटें और वीजे देने के आरोप हैं। वहीं सिटी पुलिस ने तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों ट्रेवल एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
इस संबंध में शिकायतकर्ता विजय मसीह निवासी गांव मलकवाल ने बताया कि रजत गिल, साजन निवासी बटाला और विशाल निवासी गांव तेलियांवाला ने बटाला के शास्त्री नगर में एक दफ्तर खोल रखा था। इन लोगों ने एक विज्ञापन दिया था कि कुवैत जाने के लिये उनसे संपर्क किया जाए। विज्ञापन देखने के बाद वह उनके दफ्तर बटाला पहुंचा और उनको कुवैत जाने के लिए 1 लाख दस हजार रुपये दे दिए। उसके अलावा करीब 29 अन्य युवक जो बटाला, जालंधर, अमृतसर और कपूरथला के रहने वाले थे। इनसे भी कुवैत भेजने के लिए एक लाख से लेकर एक लाख बीस हजार तक रुपये लिए गए। उक्त एजेंटों ने इसके बाद उनको कुवैत के वीजे और टिकटें दे दी और अमृतसर के रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। अमृतसर से बस के जरिये दिल्ली जाने के बारे में कहा। करीब 30 लोग जिन्होंने पैसे दिए थे अमृतसर पहुंच गए। लेकिन उक्त एजेंट अमृतसर नहीं पहुंचे। वह सभी एजेंटों का रेलवे स्टेशन पर इंतजार करते रहे। विजय मसीह ने आरोप बताया कि जब उनको शक हुआ तो उन्होंने अपनी टिकटें पास ही एक ट्रेवल एजेंसी को दिखाई तो पता चला कि वीजे और टिकटें जाली हैं। तब उनको पता चल गया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद उक्त एजेंटों ने अपना दफ्तर बंद कर दिया और फोन भी बंद कर दिया। उक्त एजेंटों ने मिलकर कुल 30 लोगों से कुवैत भेजने का झांसा देकर 31, लाख 90 हजार रुपये की ठगी की है। इस संबंध में थाना सिटी के एएसआई और जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रगट सिंह, विजय मसीह आदि ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीनो एजेंटों ने कुवैत जाने के नाम पर 30 युवकों से 31 लाख 90 हजार रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। एजेंटों ने उनको जाली टिकटें और जाली वीजे थमाकर उनसे ठगी मारी है। शिकायत की जांच पड़ताल पुलिस के उच्च अधिकारी ने की। आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर उक्त तीनों एजेंटों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।