{"_id":"5b82de3142c792464c73e169","slug":"91535303217-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 गायों को जेएंडके ले जा रहा कठुआ निवासी गो-तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 गायों को जेएंडके ले जा रहा कठुआ निवासी गो-तस्कर गिरफ्तार
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ निवासी पशु तस्कर गिरफ्तार
4 पशुओं को जेएंडके ले जा रहा था, थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने जेएंडके निवासी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसएचओ प्रीतम चंद ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि जेएंडके के कुछ पशु तस्कर भारत-पाक सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर को जाते विकल्प मार्गों पर पशु तस्करी की योजना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर को जाते मार्गों पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी सीमा क्षेत्र के खोजकी चक्क गांव के निकट पुलिस नाके को देख गाड़ी चालक की ओर से गाड़ी भगाने का प्रयास किया गया। पुलिस कर्मचारियों ने पीछा कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी से तिरपाल हटाने पर देखा कि चार पशुओं को गाड़ी में बेरहमी से एक-दूसरे के ऊपर बांधा गया था। थाना प्रभारी प्रीतम चंद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जाफर अली माहीचक्क जिला कठुआ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट और गो-कशी एक्ट की धाराओं सहित मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।