{"_id":"5ab7d7134f1c1bc0078b70c4","slug":"91521997587-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली भेजने के नाम पर 2 लाख 15 हजार रुपए की मारी ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इटली भेजने के नाम पर 2 लाख 15 हजार रुपए की मारी ठगी
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली भेजने के नाम पर ठगी, केस
गुरदासपुर। इटली भेजने के नाम पर 2 लाख 15 हजार रुपये की ठगी करने के एक आरोपी के खिलाफ कलानौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सीमा सुरक्षा बल की 121 बटालियन में तैनात जवान मूल चंद ने 30 जनवरी को जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी थी। उसने बताया था कि रमनप्रीत सिंह निवासी गांव सोहिया जिला अमृतसर ने उसके बेटे दविंद्र पाल को इटली भेजने के नाम पर उससे 2 लाख 15 हजार रुपये लिए थे। वहीं उसने न तो उसके बेटे को इटली भेजा और न ही पैसे वापस कर रहा है। जब भी आरोपी से पैसों की मांग की जाती है तो वह धमकियां देता है। इसकी जांच का काम एसपी इंवेस्टीगेशन को सौंपा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कलानौर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी फरार बताया जा रहा है।