फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की ठगी, पांच पर केस

जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की ठगी, पांच पर केस

Sun, 06 Jan 2019 09:46 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख की ठगी, पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तरनतारन। गांव हरदोचक्क बाबा निवासी किसान ने जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख करने की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने जांच के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

हरजिंदर सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने बताया कि सतनाम सिंह, दर्शन सिंह, कश्मीर सिंह, निर्मल सिंह और सुखदेव सिंह निवासी ऊधम सिंह नगर, थाना कुंडा, उत्तराखंड ने गांव गिदड़ी बघियाड़ी स्थित 16 कनाल जमीन का सौदा वर्ष 2014 में किया था। यह सौदा 19 लाख, 50 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से किया गया। इस बाबत आरोपियों ने 14 मई 2016 को पेशगी के तौर पर 14 लाख की राशि ली। पेशगी लेने के बाद 16 मई 2016 को झब्बाल की सब तहसील में रजिस्ट्री करने का समय रखा गया लेकिन सतनाम सिंह और अन्य वहां नहीं पहुंचे। हरजिंदर सिंह ने सब रजिस्ट्रार के समक्ष पेश होकर अपनी हाजिरी लगवा ली। बाद में पता चला कि सतनाम सिंह और उसके साथियों ने उक्त जमीन किसी और को बेच दी है। इस बाबत हरजिंदर सिंह ने 12 अक्तूबर 2018 को शिकायत दी। इसकी जांच एसपी (आई) तिलक राज द्वारा की गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना झब्बाल में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed