फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दसवीं की छात्रा को अगवा करने के मामले में नामजद पति-पत्नी गिरफ्तार

दसवीं की छात्रा को अगवा करने के मामले में नामजद पति-पत्नी गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा को अगवा करने के मामले में नामजद पति-पत्नी गिरफ्तार
दंपति पर लड़की को अगवा करने का आरोप, गिरफ्तार
विज्ञापन

चार महीने से उसकी लड़की से रेप के आरोप में जेल में है बेटा
अदालत ने दंपति को एक दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। नाबालिग से रेप में सजा काट रहे युवक के माता-पिता को भी पीड़ित लड़की को अगवा करने के आरोप में सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज था। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया गया है।

एएसआई भूपिंदर कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को 2018 में पीड़ित की माता के बयान के आधार पर गुरमीत मसीह और उसकी पत्नी भोली के खिलाफ उक्त लड़की को अगवा करने का मामला थाना सिटी में दर्ज किया था। दोनों को वीरवार देर शाम पुलिस ने बस स्टैंड बटाला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी लड़की 10 कक्षा की छात्रा है। गुरमीत मसीह और उसकी पत्नी अक्सर उसे धमकाते थे कि वह उसकी बेटी को जबरदस्ती उठाकर अपने बेटे हरजीत के साथ शादी करवा देंगे। दोनों आरोपी उसकी बेटी का जाली आधार कार्ड बनाकर जबरदस्ती उसकी बेटी की शादी अपने बेटे के साथ करना चाहते हैं। 6 सितंबर से उनकी लड़की गायब है। पीड़िता की मां का आरोप है कि उन दोनों ने ही उनकी बेटी का अगुवा किया है। गौरतलब है दंपति का पुत्र हरजीत चार महीने से इसी लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केंद्रीय जेल गुरदासपुर में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed