{"_id":"5a490d1e4f1c1b502b8b7893","slug":"81514736926-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाम से ट्रेन में पंजाब आ रहे है दो हजार के जाली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आसाम से ट्रेन में पंजाब आ रहे है दो हजार के जाली नोट
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 हजार की जाली करेंसी सहित दो गिरफ्तार, एक फरार
असम से ट्रेन के जरिये दो हजार के जाली नोट लेकर आए थे नया साल मनाने के लिए
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
जंडियाला पुलिस ने गांव गहरी मंडी के सरबजीत सिंह, कुलदीप सिंह को 42 हजार की जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया है। इनका तीसरा साथी रछपाल सिंह फरार हो गया है। फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
जांच अधिकारी थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है पुलिस रिमांड लेकर आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करेगी। जानकारी है कि आरोपी यह जाली करेंसी असम से लाए थे। तीनों के खिलाफ 2015 में अमृतसर के मोहकमपुरा थाने में जाली करंसी का मामला दर्ज किया गया था। गिरोह का नेटवर्क सीमा पार से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। जांच चल रही है कि कहीं तार देश की सीमा के उस पार से तो नहीं जुड़े हैं।
जांच अधिकारी ने बताया जाली करेंसी के साथ गिरफ्तार सर्बजीत सिंह व कुलदीप सिंह अपने तीसरे साथी रछपाल सिंह के साथ इस बार अमृतसर के लारेंस रोड पर नए साल का जश्न मनाना चाहते थे। सारी तैयारियां हो चुकी थी। इससे पहले तीनों गिरफ्तार कर लिए गए। कुलदीप 40, सरबजीत 32 व रणजीत सिंह 50 वर्ष का हैं। तीनों दोस्त हैं। दो हजार के नोट प्रचलन में आए साल भी नहीं बीता कि जाली करंसी असम से पंजाब आने लगी है। असम में यह जाली करेंसी कहां से पहुंचती है, यह जांच अब अमृतसर पुलिस असम जाकर करेगी।
विज्ञापन
7 हजार 500 की जाली करेंसी सहित एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला।
बरनाला पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जाली करेंसी ला रहे जिला संगरूर के एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। अदालत ने तफ्तीश के लिए पुलिस को दो दिन का रिमांड दिया है। पुष्टि करते एसपी (डी) सुखदेव सिंह विर्क ने कहा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह करेंसी धूरी की एक लड़की से लेकर आया है। जिसको लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। इस काम में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी काबू कर लिया जाएगा। एसपी विर्क ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हंडिआया चौकी इंचार्ज थानेदार जसवीर सिंह चहल ने रविवार को सुबह नाकेबंदी की थी। इस दौरान बाइक पर हंडिआया आ रहे हरिंदर सिंह पुत्र राम प्रकाश नामक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो 7500 रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई। आरोपी जिला संगरूर के गांव चांगली निवासी का है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है।