{"_id":"5a43d1694f1c1b87698c4079","slug":"81514393961-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल बनाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल बनाने के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल बनाने के नाम पर लाखों की ठगी
धारकलां पुलिस ने पांच लोगों पर दर्ज किया मामला
पठानकोट।
पुलिस थाना धारकलां की ओर से 44 लाख 20 हजार की ठगी करने के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान त्रिलोक चंद निवासी माजरा, हिमाचल प्रदेश, प्रदीप कुमार निवासी लमीनी, अमित शर्मा निवासी मनवाल बाग, निको देवी निवासी गांव टाडा परला, हिमाचल प्रदेश और जतिंद्र कुमार निवासी इंदौरा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरिंद्र सिंह निवासी गांव सारटी है। आरोपियों ने सुरिंद्र सिंह को झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। हिमाचल प्रदेश में एक होटल खोलने की बात कहकर 44 लाख 20 हजार की मांग की। इसके बाद सुरिंद्र सिंह ने यह रकम आरोपियों को दे दी। इसके बाद से आरोपी पैसे लेकर फरार है। एएसआई ने बताया कि उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी गई है।