फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मारपीट के आरोपी भगौड़े को किया काबू

मारपीट के आरोपी भगौड़े को किया काबू

Sun, 24 Dec 2017 10:09 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के आरोपी भगौड़े को किया काबू
मारपीट का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पठानकोट। जिला पुलिस ने मारपीट करने के भगोड़े आरोपी को दिल्ली से काबू किया है। उसकी पहचान कुलदीप सिंह निवासी सैनगढ़ के तौर पर हुई है। थाना डिविजन नंबर-2 के एएसआई विमल कुमार ने बताया कि 2014 में कुलदीप सिंह ने पठानकोट निवासी राजन गुप्ता पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था। इसके बाद राजन गुप्ता ने इस मामले की शिकायत जिला पुलिस को दी थी। पुलिस ने हमलावर कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद केस कोर्ट में लग गया। इसके बाद कुलदीप ने कोर्ट में आना बंद कर दिया। इस बीच अदालत की ओर से आरोपी कुलदीप सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। एएसआई विमल कुमार को गुप्त रूप से सूचना मिली कि आरोपी कुलदीप सिंह इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल दिल्ली के पास गुपचुप तरीके से रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने रविवार को दिल्ली में रेड कर उक्त आरोपी को वहां से काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed