{"_id":"5bb39116867a557f6918034c","slug":"71538494742-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरपुर के डॉक्टर, बेटे और दामाद सहित 5 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शेरपुर के डॉक्टर, बेटे और दामाद सहित 5 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज
Updated Tue, 02 Oct 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर, बेटे और दामाद सहित 5 पर केस दर्ज
पठानकोट। गांव शेरपुर में चाचा-भतीजे की पिटाई करने के आरोप में गांव के डॉक्टर, उसके बेटे और दामाद सहित 5 लोगों पर थाना सुजानपुर की पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामला 20 सितंबर का है।
पुलिस को दी गई शिकायत सुरजीत सिंह बताया वह अपने घर के पास प्लाट में शौचालय बनवा रहा था। लेंटर का कुछ हिस्सा गली की ओर ज्यादा था। इसे लेकर पड़ोसी डॉक्टर विजय कुमार ने गाली गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी। दोपहर को भतीजा शेरपुर अड्डे के पास सीमेंट खरीदने गया तो डॉ. विजय कुमार ने अपने बेटे अमन कुमार, दामाद विकास और 2 भांजों ने उनके भतीजे के साथ मारपीट की। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो उसे भी पीटा। एएसआई मलकियत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों पर कई धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है।