{"_id":"5b9fcf24867a557eb041816a","slug":"71537199908-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेके से साढ़े 6 लाख की शराब चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के ठेके से साढ़े 6 लाख की शराब चोरी
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके से साढ़े छह लाख की शराब चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। घरोटा-दीनानगर मार्ग पर पड़ते गांव छावला में चोरों ने शराब ठेके के ताले तोड़कर 6 लाख 50 हजार रुपये की शराब चोरी कर ली। शेरे पंजाब कंपनी के इस ठेके में हुई चोरी की घटना के बारे उस समय पता चला जब रविवार सुबह शराब ठेके के कर्मचारी ठेका खोलने पहुंचे। शटर के टूटे ताले देखकर कर्मचारियों ने देखा कि ठेके से करीब साढ़े छह लाख की शराब गायब मिली।
ठेके के सेल्समैन बसंत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह रात 11 बजे ठेका बंद कर वह घर गया था। सुबह जब वह आया तो ठेके के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने 6 लाख 50 हजार रुपये की शराब चोरी कर ली है। सेल्समैन बसंत सिंह ने कहा कि चोरी का आभास होते ही उन्होंने ठेका कंपनी के अधिकारियों एवं पुलिस को सूचित किया। उधर, घरोटा पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।