फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   11 लाख 41 हजार रूपये का सरकारी गबन करने के आरोप में सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज

11 लाख 41 हजार रूपये का सरकारी गबन करने के आरोप में सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज

Sat, 12 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
11 लाख 41 हजार रूपये का सरकारी गबन करने के आरोप में सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज
गबन का आरोपी सरपंच गिरफ्तार
विज्ञापन

बटाला।
पुलिस थाना सदर ने सरकारी पंचायती फंड 11 लाख 41 हजार, 83 रूपये का गबन करने के आरोप में एक सरपंच औैर एक पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पंचायत सचिव फरार है। पुलिस सचिव को दबोचने के लिए छापामारी कर रही है।

मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि बीडीपीओ बटाला भगवान सिंह के बयानों पर उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में बीडीपीओ बटाला ने बताया है कि ग्राम पंचायत मल्लूद्वारा के सरपंच जतिंदर सिंह ने 5,97,800 रुपये और इसी ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव आजाद मसीह ने 5,43,283 रूपये की सरकारी पैैसे में घपलेबाजी की है। दोनों ने मिलकर कुल राशि 11,41083 रूपये की सरकारी ग्रांट और पंचायती फंड में गबन किया है । यह फंड और ग्रांट पिछली सरकार की ओर से गांव के विकास कार्य के लिए जारी की गई थी। एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी जतिंदर सिंह औैर आजाद मसीह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सरपंच जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पंचायत सचिव आजाद मसीह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मसीह की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही फरार चल रहे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed