{"_id":"5bd33d6ebdec226999176ce5","slug":"61540570478-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणपुर के घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारायणपुर के घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी
स्कूल गए थे टीचर दंपति, डेढ़ घंटे खाली था घर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव नारायणपुर में दिन दहाड़े टीचर दंपति के घर से चोर 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश लेकर फुर्र हो गए। दोनों पति पत्नी स्कूल ड्यूटी पर गए थे, जबकि बुजुर्ग पिता खेत में चक्कर लगाने गए थे। डेढ़ बजे से लेकर 3 बजे तक घर खाली था, हालांकि घर पर ताले लगे थे, लेकिन चोर डेढ़ घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार को चोरी का पता तब चला जब दंपति स्कूल से घर लौटा। मकान मालिक नवदीप सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों तारागढ़ के केसीएम पब्लिक स्कूल में पढ़ाते हैं। वीरवार को भी रोजाना की तरह स्कूल गए, दोपहर को पिता किशन चंद घर को ताले लगा खेतों में चले गए, हम दोनों जब वापस आए तो चोर घर के ताले तोड़, बेडरूम और स्टोर में पड़ी अलमारी का लॉकर तोड़ करीब 4 लाख के जेवर और 20 हजार रुपये ले गए। उन्होंने बताया कि थाना तारागढ़ में शिकायत दर्ज करा दी है।