फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नारायणपुर के घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी

नारायणपुर के घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी

Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
नारायणपुर के घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी
घर से 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश चोरी
विज्ञापन

स्कूल गए थे टीचर दंपति, डेढ़ घंटे खाली था घर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव नारायणपुर में दिन दहाड़े टीचर दंपति के घर से चोर 4 लाख के जेवर और 20 हजार कैश लेकर फुर्र हो गए। दोनों पति पत्नी स्कूल ड्यूटी पर गए थे, जबकि बुजुर्ग पिता खेत में चक्कर लगाने गए थे। डेढ़ बजे से लेकर 3 बजे तक घर खाली था, हालांकि घर पर ताले लगे थे, लेकिन चोर डेढ़ घंटे में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। परिवार को चोरी का पता तब चला जब दंपति स्कूल से घर लौटा। मकान मालिक नवदीप सिंह ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों तारागढ़ के केसीएम पब्लिक स्कूल में पढ़ाते हैं। वीरवार को भी रोजाना की तरह स्कूल गए, दोपहर को पिता किशन चंद घर को ताले लगा खेतों में चले गए, हम दोनों जब वापस आए तो चोर घर के ताले तोड़, बेडरूम और स्टोर में पड़ी अलमारी का लॉकर तोड़ करीब 4 लाख के जेवर और 20 हजार रुपये ले गए। उन्होंने बताया कि थाना तारागढ़ में शिकायत दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed