{"_id":"5b7d909d42c79246725baaa7","slug":"61534955677-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार के स्पीकर में छिपा रखे 29, 760 नशीले कैप्सूलों के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार के स्पीकर में छिपा रखे 29, 760 नशीले कैप्सूलों के साथ श्रीनगर का युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर का युवक नशीले कैप्सूल के साथ काबू
पठानकोट । थाना नंगल भूर की पुलिस ने श्रीनगर के युवक को 29, 760 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई सुरिंद्र कुमार ने बताया कि मीरथल में नाका लगाया गया। मुकेरियां साइड से दिल्ली नंबर की स्विफ्ट कार को कागजात चेक करने के लिए रोका गया। कार सवार ने अपना नाम फयाज अहमद निवासी सजगरी पोरा हवल थाना नौशहरा, श्रीनगर बताया। गाड़ी की तलाशी में बंद पड़े स्पीकर की जांच की गई। इस पर स्पीकर से 29760 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। एएसआई ने ने बताया कि फयाज अहमद पंजाब या दिल्ली साइड से नशीले कैप्सूल खरीदकर श्रीनगर में महंगे दामों पर बेचता है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।